फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Administration and delightful organization took out tricolor yatra in Dalhousie

डलहौजी में प्रशासन और रमणीय संस्था ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Administration and delightful organization took out tricolor yatra in Dalhousie
पर्यटन स्थल डलहौजी में तिरंगा रैली निकालते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर पूरे भारत में राष्ट्र प्रेम की अलख जलती हुई नजर आने लगी है। इसी कड़ी में पर्यटन नगरी डलहौजी में और रमणीय संस्था डलहौजी के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डीपीएस, हिल टॉप स्कूल, रावमापा डलहौजी, डलहौजी प्रेस क्लब, सामाजिक संस्थाओं, नगर परिषद, तिब्बती समुदाय एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी डलहौजी जगन ठाकुर ने गांधी चौक से तिरंगा दिखाकर किया गया। यह तिरंगा यात्रा ठंडी सड़क से सुभाष चौक से होते हुए वापस गांधी चौक में आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल भारी संख्या में लोगों और स्कूली विद्यार्थियों अपने हाथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष करते हुए लोगों में देश प्रेम की भावना को जगाया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों के लोग भी देश की आन बान और शान तिरंगा को हाथों में थामे देशभक्ति के नारे लगाते हुए नजर आए। सुभाष चौक में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं गांधी चौक में पहुंचने पर भी गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को भी नमन किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक विशाल वर्मा, तहसीलदार राजेश जरयाल, नवदीप भंडारी, रमणीय संस्था की संरक्षक पूनम धवन, अध्यक्ष रेणुका चौधरी, नप कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. ज्योति अलाहावत, ऋषभ घई सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed