फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Added colour and starch in chutney and sauces

Chamba News: चटनी और सॉस में मिला अतिरिक्त रंग और स्टार्च

Tue, 29 Jul 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Added colour and starch in chutney and sauces
बा में खाद्य पदार्थ के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम
चंबा। मिंजर मेले में 17 विक्रेताओं की दुकानों से सॉस, चटनी, पानी, दूध, पनीर, आइसक्रीम, हरी चटनी, मिर्च सॉस, मोमोज, चाउमिन जूस आदि के 140 नमूनों का परीक्षण मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) में किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चटनी और सॉस जैसे खाद्य पदार्थों के चार नमूनों में अतिरिक्त रंग और अतिरिक्त खाद्य सामग्री के रूप में स्टार्च पाया। विभागीय टीम ने विक्रेताओं को भविष्य में अतिरिक्त रंग का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को लेकर भी चेताया।
विज्ञापन

मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले में खाने के स्टॉलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वहां सफाई व्यवस्था को जांचा। साथ ही खाद्य पदार्थों के 140 नमूनों का परीक्षण किया। विभागीय टीम ने साफ किया है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुगंधी कौंडल, भुवन चौहान व चैन लाल शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। मेले में बिकने वाले सभी खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed