{"_id":"6969209ac17c761d1506e6df","slug":"action-will-be-taken-against-two-stores-that-sold-medicines-to-fake-doctors-chamba-news-c-88-1-ssml1006-172088-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फर्जी डॉक्टर को दवाइयां बेचने वाले दो स्टोरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फर्जी डॉक्टर को दवाइयां बेचने वाले दो स्टोरों पर होगी कार्रवाई
Thu, 15 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग रेटा गांव में फर्जी डॉक्टर को दवाइयां बेचने वाले दो दवा स्टोरों पर कार्रवाई करेगा। इस फर्जी डॉक्टर से 52 प्रकार की दवाइयों की खेप बरामद हुई थी, जिसे जिले के दो दवा थोक विक्रेताओं ने बेचा था। इसके बिल भी स्वास्थ्य विभाग के हत्थे चढ़े हैं। ऐसे में विभाग अब उन दोनों दवा स्टोरों की रिपोर्ट बनाकर राज्य दवा नियंत्रक को भेजेगा, ताकि उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हो सके।
उल्लेखनीय है कि जिले के 18 मेडिकल स्टोरों को स्वास्थ्य विभाग तीन दिन पहले ही नोटिस जारी कर चुका है। इन स्टोरों में नशीली दवाइयों का रिकॉर्ड सही नहीं मिला था। ऐसे में अब दो थोक के दवा स्टोरों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इन दवा स्टोरों के मालिक ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में फर्जी डॉक्टर को ही दवाइयां बेचे जा रहे थे।
फर्जी डॉक्टर को दवाई बेचने वाले दो दवा स्टोरों के नाम सामने आए हैं। उनकी रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए राज्य दवा नियंत्रक को भेजी जाएगी। दवा निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी दवा स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। डॉ. जालम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी