फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Action will be taken against those selling food products without a license during the festive season.

Chamba News: त्योहारी सीजन में बिना लाइसेंस खाद्य उत्पाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those selling food products without a license during the festive season.
सब्जी और किराना विक्रेता सीजन में खाद्य उत्पादों की शुरू कर देते हैं बिक्री
विज्ञापन

अब दुकानदार को खाद्य उत्पाद बेचने से पहले बनाना होगा लाइसेंस : आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किराना और सब्जी बेचने वाले दुकानदार अब त्योहारी सीजन में बिना लाइसेंस मिठाई सहित अन्य खाद्य उत्पाद नहीं बेच पाएंगे। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि अकसर देखने में आता है कि जब भी कोई त्योहारी सीजन आता है तो सभी दुकानदार खाद्य उत्पाद बेचना शुरू कर देते हैं। उनके पास खाद्य लाइसेंस भी नहीं होता लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो सकता है। बिना लाइसेंस वाले अकसर घटिया उत्पाद ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों को बेच देते हैं।
विज्ञापन


इसलिए अब जो भी दुकानदार खाद्य उत्पाद बेचना चाहेगा, उसे सबसे पहले अपना लाइसेंस बनाना होगा। इसके बाद उत्पादों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से यह अपील की है कि वे ऐसे खाद्य उत्पाद लोगों को बेचें, जिन्हें वह स्वयं भी अपने घर में खाने के लिए इस्तेमाल कर सकें। साथ ही लोग भी सस्ते उत्पाद की बजाए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में विभाग की निगरानी और निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed