{"_id":"69dfcc5a05c2801d3a04e3f0","slug":"accused-roamed-around-carrying-a-weapon-no-one-took-cognizance-dr-janak-chamba-news-c-88-1-ssml1006-180522-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार लेकर घूमता रहा आरोपी, किसी ने नहीं लिया संज्ञान : डॉ. जनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार लेकर घूमता रहा आरोपी, किसी ने नहीं लिया संज्ञान : डॉ. जनक
Wed, 15 Apr 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
बोले- समय रहते किसी ने पुलिस को दे दी होती सूचना तो बच जाती छात्रा की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। विधायक डॉ. जनकराज ने सरकाघाट में छात्रा की हत्या के मामले में प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि आरोपी युवक काफी समय तक तेजधार हथियार लेकर और नशे की हालत में घूम रहा था लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। इसका खामियाजा एक मासूम बच्ची को जान देकर चुकाना पड़ा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यदि इस प्रकार की प्रवृत्ति वाले लोग घूमते रहेंगे तो भविष्य में भी कोई सुरक्षित नहीं होगा। जिस प्रकार एक छात्रा को आरोपी ने मार डाला, यदि उससे पहले ही किसी ने उसकी शिकायत थाने में कर दी होती तो उसे पुलिस मेंटल हेल्थ एक्ट के तहत उपचार के लिए अस्पताल में भी ले जा सकती थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं किसी भी क्षेत्र में न हों, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र सरकार के प्रायोजित मेंटल हेल्थ एक्ट में ऐसी प्रवृत्ति के लोगों के इलाज के लिए विशेष सुविधा है। इन्सान के दिमाग में एक रिवार्ड सेंटर होता है जो नशा करने वाले लोगों का कमजोर होना शुरू हो जाता है। ऐसे में वे इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। संवाद