फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accused of kidnapping a minor girl

Chamba News: नाबालिग लड़की का अपहरण करवाने का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 11:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a minor girl
चंबा। चुराह क्षेत्र की महिला ने कांगड़ा की महिला पर उसकी नाबालिग बेटी की शादी करवाने की नीयत से बहला-फुसला कर व्यक्ति के साथ भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 21 दिसंबर 2024 को उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए ही घर से चली गई। बेटी के घर पर न होने पर परिवार के सदस्यों ने हर जगह उसकी तलाश की। परिजनों ने सगे-संबंधियों समेत आसपड़ोस में भी पता किया लेकिन, उसका कोई भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद कांगड़ा निवासी महिला ने उसकी बेटी की तस्वीर अज्ञात व्यक्ति के साथ उसे भेजी। महिला ने बिना वक्त गंवाए पुलिस में शादी की नीयत से उसकी नाबालिग बेटी को व्यक्ति के साथ भगाने की शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed