फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   acciden bhatalwanva one injured chamba

ंबा-जोत मार्ग पर भटालवां के पास हुआ बाईक हादसा, एक गंभीर घायल

Sat, 14 Dec 2019 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
acciden bhatalwanva one injured chamba
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर भटालवां के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने सूचना मिलने पर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान रोहित शर्मा पुत्र केहर सिंह शर्मा निवासी धनावल के रूप में हुई है। जोकि मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। खबर लिखे जाने तक उसे अस्पताल में बेहोशी हालत में था।
पुलिस की टीम उसका बयान लेने के लिए उसके होश में आने का इंतजार करती रही। जबकि चालक योगेश आनंद निवासी सपड़ी को मामूली चोटें आई हैं। शाम के करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। जबकि पीछे बैठा युवक घायल अवस्था में नाले में पड़ा रहा। जब हादसा हुआ उसी समय पीछे एक ओर बाइक आ रही थी। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर घायल को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही चालक को भी फोन करके अस्पताल आने को कहा। पुलिस के फोन करने के बाद चालक अस्पताल पहुंचा। पुलिस घायल का बयान लेने के बाद मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भटालवां मोड के पास बाइक हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed