फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP workers roared at district headquarters

जिला मुख्यालय में गरजे एबीवीपी कार्यकर्ता

Sat, 04 Dec 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers roared at district headquarters
जिला मुख्यालय चंबा में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा कॉलेज के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश और जिलास्तरीय मांगों को लेकर हल्ला बोला। एबीवीपी के पूर्व उपाध्यक्ष लक्की वशिष्ठ ने कहा कि एकमात्र सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय चंबा में है, जिसका अभी तक सरकारीकरण नहीं हुआ है। उन्होंने मांग उठाई कि संस्कृत महाविद्यालय का जल्द सरकारीकरण किया जाए।
विज्ञापन

कॉलेज में रिक्त प्राध्यापकों के पदों को भी जल्द भरा जाए। कहा कि लिल्ह महाविद्यालय का अपना भवन न होने से विद्यार्थियों को लोगों के घरों में जाकर कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। इकाई अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि अभी तक तेलका महाविद्यालय के भवन का निर्माण नहीं हुआ है। सरकार को विद्यार्थियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कॉलेज भवनों का निर्माण करवाना चाहिए। वहीं, भलेई महाविद्यालय का अपना भवन न होने से उन्हें खुले आसमान के नीचे पेड़ तले कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि जिले के एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय को सरकारी मान्यता तो मिली है लेकिन, अभी तक उसका अपना सरकारी भवन तक नहीं है। कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को जल्द बहाल किया जाए। कहा कि महाविद्यालय चंबा में जल्द एम कॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू की जाएं। उन्होंने चेताया कि प्रदेश सरकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करती है तो विद्यार्थी उग्र आंदोलन की राह पर चलने के लिए मजबूर हो जाएंगे। एबीवीपी कार्यकर्ता हरीश मेहता, मनीषा, कामिनी, सतीश, विनोद और हितेश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र हित के लिए एबीवीपी काम करती है और आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed