फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP roars in Chamba for restoration of student union elections

Chamba News: छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए चंबा में गरजी एबीवीपी

Tue, 03 Sep 2024 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
ABVP roars in Chamba for restoration of student union elections
कॉलेज परिसर में इकाई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्थानीय कॉलेज की एबीवीपी इकाई ने कॉलेज परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई इकाई अध्यक्ष अर्पित कुमार ने की। प्रदर्शन के दौरान छात्र हित की मांगो को उठाया गया। साथ ही सरकार से मांग की गई कि इन मांगो को जल्द पूरा किया जाए। धरने को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष अर्पित कुमार ने बताया कि प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव पर कांग्रेस सरकार ने रोक लगाई है लेकिन अभी तक छात्र संघ चुनाव को बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जल्द छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए। इसके अलावा विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा और परिणाम की गड़बड़ियों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। प्रदेश के विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ कर के शिक्षक और गैर शिक्षकों की नियमित भर्ती की जाए। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन को वापस करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुधारने जैसी मांगें उठाई गईं। वहीं इकाई कार्यकर्ताओं में रमेश कुमार, सुनील कुमार, अक्षय कुमार, राज कुमार, शुभ कुमार आदि ने सरकार से मांग की है कि चंबा कॉलेज में एमए विषयों की सभी नियमित कक्षाएं शुरू की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed