फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP roared over the neglect of student interests in Chamba College

Chamba News: चंबा काॅलेज में छात्र हित की अनदेखी पर गरजी एबीवीपी

Sat, 19 Jul 2025 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
ABVP roared over the neglect of student interests in Chamba College
चंबा महाविद्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते एबीवीपी पदा​धिकारी।
कार्यकर्ताओं के सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

कहा-शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में सरकार नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की एबीवीपी इकाई ने परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र हित की मांगों को पूरा न करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई एबीवीपी के जिला संयोजक ललित वर्मा ने की। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने को संबोधित करते हुए ललित वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन धरातल में कुछ कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि छात्र हित की मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही है। वे पिछले पांच सालों से छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भी सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं रमेश कुमार, मनीश कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार आदि का कहना है कि हाल ही में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आपदा से नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रभावितों को उचित सहायता प्रदान की जाए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन भेजते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा उन्हें अपना आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed