फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Abusing the employee for asking the reason for parking the wrong car in the parking lot.

Chamba News: पार्किंग में गलत गाड़ी खड़े करने का कारण पूछने पर कर्मचारी से गाली-गलौज

Thu, 05 Oct 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Abusing the employee for asking the reason for parking the wrong car in the parking lot.
चंबा। पुराना बस स्टैंड स्थित पार्किग स्थल में वाहन खड़ा करने की बात पर कुछ हुड़दंगियों ने खूब हो-हल्ला और गाली-गलौज किया। बताया जा रहा है कि हो-हल्ला करने वाले शराब के नशे में थे। मामला बुधवार देर शाम का है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर के समय दो लोग पार्किंग स्थल में गाड़ियों के बीच वाहन खड़ा कर गए। गाड़ी की चाबी भी ले गए। देर शाम को पहुंचने के बाद गाड़ी स्टार्ट की ओर तेज गति से वहां से जाने लगे। इतने में तैनात कर्मी ने उनसे गाड़ी गलत जगह पार्क करने की बात कही। इस पर आरोपी कर्मी से अभद्र व्यवहार करने लगे। निगम के कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हुड़दंगियों को चौकी में पहुंचाया। माफीनामा देने के बाद उन्हें वीरवार सुबह गाड़ी की चाबी मिली।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड स्थित पार्किंग स्थल वर्तमान में रात के समय शराबियों का अड्डा बन गया है। अकसर शराब के नशे में कुछ लोग पार्किंग स्थल समेत आसपास खड़ा होकर गाली-गलौज करते हैं। परिवहन निगम के सपड़ी स्थित पुराना बस स्टैंड 2016 में कसाकड़ा स्थित नए बस अड्डे में शिफ्ट हुआ है। जिला प्रशासन और निगम के निर्देशानुसार पुराने बस स्टैंड में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक यूनियन के प्रधान ओम शंकर ने बताया कि शराबियों की वजह से कई बार पार्किंग स्थल में महिलाओं, बच्चों को भी परेशानियां उठानी पड़ती है। शराब के नशे में दो लोगों की वजह से बुधवार को खूब हो-हल्ला हुआ। इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस अधीक्षक से रात को गश्त बढ़ाने का आग्रह किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों आरोपियों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed