फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A trolley loaded with iron rods overturned on the road in Jasourgarh, stopping the movement of heavy vehicles for 13 hours.

Chamba News: जसौरगढ़ में सड़क पर पलटा सरिया से लदा ट्राला, 13 घंटे बंद रही बड़े वाहनों की आवाजाही

Fri, 26 Sep 2025 06:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Sep 2025 06:48 PM IST
सार

चंबा-तीसा मार्ग पर जसौरगढ़ के पास बुधवार रात एक बजे सरिये से लदा ट्राला पलट गया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही करीब तेरह घंटे ठप रही। मार्ग खुलने तक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
A trolley loaded with iron rods overturned on the road in Jasourgarh, stopping the movement of heavy vehicles for 13 hours.
चंबा-तीसा मर्ग पर जसौरगढ़ जीरो पॉईंट के पास पलटा ट्रक।संवाद

विस्तार

चंबा तीसा मार्ग पर रात एक बजे हुआ हादसा, बड़े वाहनों की आवाजाही दोपहर बाद बहाल हुई
विज्ञापन


मशीनरी के माध्यम से हटाया सड़क पर पलटा ट्राला, मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर जसौरगढ़ के समीप सरिये से लदा ट्राला बीच सड़क पलट गया। यह मामला बुधवार देर रात करीब एक बजे हुआ। ट्राला सड़क पर पलटने से मार्ग पर आवाजाही ठप रही। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुबह दस बजे तक मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया। इसके बाद विभाग की ओर से मशीनरी के माध्यम से ट्राले को सड़क से हटाया। मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही करीब 13 घंटे बाद शुरू हुई। दो बजे बड़े वाहन मार्ग से गुजरे।
मार्ग बंद रहने के चलते सुबह के वक्त दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों रमेश कुमार, अजय कुमार, शक्ति प्रसाद, संजय कुमार, रोहन कुमर, अमीं चंद, राकेश कुमार, सुनील कुमार का कहना है कि रात एक बजे से बंद मार्ग दोपहर करीब दो बजे खुला। बताया कि यह मार्ग जगह-जगह संकीर्ण है। ऐसे में इस तरह के हादसा होने के बाद वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। कुल मिलाकर मार्ग बंद रहने के चलते लोग देरी से अपने गंतव्योंं तक पहुंचे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। कहा कि अल सुबह करीब एक बजे मार्ग बंद हुआ था। जो वीरवार को दोपहर दो बजे बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed