फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A tourist who came to visit Dalhousie from Mumbai died

Chamba News: मुंबई से डलहौजी घूमने आए पर्यटक की मौत

Sat, 11 Jan 2025 11:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:43 AM IST
विज्ञापन
A tourist who came to visit Dalhousie from Mumbai died
चंबा। मुंबई से पर्यटन नगरी डलहौजी घूमने आए एक पर्यटक की मौत हो गई। प्रारंभिक दृष्टि में पर्यटक की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान नारायण नायर (63) निवासी गोकुल नगरी, खड़क पाड़ा कल्याण वेस्ट जिला थाणे मुंबई के रूप में हुई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक 25 सैलानियों का एक दल डलहौजी में आठ जनवरी को घूमने आया था। इसी दौरान बीती रात नारायण नायर के सीने में दर्द हुआ। परिजन उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल डलहौजी ले गए। यहां उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल में पर्यटक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed