{"_id":"6a40081f207f5d7fe50dff5f","slug":"a-tourism-celebration-set-in-the-lap-of-the-mountains-chamba-news-c-88-1-ssml1004-188054-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहाड़ की गोद में सजी पर्यटन की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहाड़ की गोद में सजी पर्यटन की महफिल
Sat, 27 Jun 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, होटल-होमस्टे पैक, नहीं मिले मेहमानों को कमरे
पर्यटन स्थल से दूर ढूंढते रहे ठिकाना, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पहुंचे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पहाड़ों पर छाई ठंडी फिजाओं और हरियाली ने इस बार पर्यटन नगरी को फिर से गुलजार कर दिया है। लंबे समय बाद ऐसा नजारा देखने को मिला जब शहर की लगभग हर होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे पर्यटकों से पूरी तरह भर गए। हालात ऐसे रहे कि कई सैलानियों को डलहौजी से बाहर ठहरने का इंतजाम करना पड़ा। पर्यटन कारोबार में आई इस अप्रत्याशित रौनक ने स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी नई उम्मीद की मुस्कान लौटा दी है।
पर्यटन नगरी में इस सप्ताह पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद देखने को मिली। शुक्रवार से ही पर्यटक पहुंचने लगे थे। शहर के लगभग सभी होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे पैक हो गए। कमरे न मिलने से कई पर्यटकों को डलहौजी से बाहर ठहरने की व्यवस्था करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों में राजीव कुमार, अजीत सिंह, सुनील कुमार और करण कुमार ने बताया कि कई सालों बाद डलहौजी में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक देखने को मिले हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
--
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुस्तैद रही पुलिस
पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए डलहौजी पुलिस भी मुस्तैद रही। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए डीएसपी मयंक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात तक प्रमुख स्थानों पर तैनात रही। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया।
--
अच्छा गया सीजन, आगे भी इसी तरह भीड़ रहने की उम्मीद
होटल व्यवसायियों, रेस्तरां संचालकों, टैक्सी ऑपरेटरों और व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल है। होटल रेस्तरां एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मनोज चड्ढा ने बताया कि इस बार पर्यटन सीजन अच्छा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने कहा कि मौसम सुहावना बना रहा तो आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।