{"_id":"6a96b62501c0767a86086457","slug":"a-three-story-parking-facility-will-be-constructed-at-the-old-bus-stand-at-a-cost-of-767-crore-chamba-news-c-88-1-ssml1004-195162-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुराने बस स्टैंड में 7.67 करोड़ से बनेगी तीन मंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुराने बस स्टैंड में 7.67 करोड़ से बनेगी तीन मंजिला पार्किंग
Wed, 02 Sep 2026 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड सपड़ी में राजस्व विभाग की ओर से की गई डिमार्केशनके बाद चूने से लगाई गई लक
चंबा। शहर के पुराने बस स्टैंड में तीन मंजिला पार्किंग स्थल का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 7.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पार्किंग के लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन की निशानदेही पूरी कर ली गई है। इसके बाद ठेकेदार की लेबर निर्माण स्थल पर पहुंच गई है।
पार्किंग का निर्माण हिमाचल प्रदेश शहरी परिवहन एवं बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जा रहा है। परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधायक नीरज नैयर ने किया था।
शहर में पर्याप्त पार्किंग सुविधा न होने के कारण लोगों को सड़क के किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे कई बार यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। नई पार्किंग बनने से वाहन चालकों को सुविधा मिलने के साथ जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड में पार्किंग सुविधा विकसित करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। निर्माण शुरू होने से शहरवासियों में भी खुशी है।
7.67 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। निर्माण को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद वाहन चालकों को बेहतर पार्किंग सुविधा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। -शुगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी