{"_id":"6654c5450a8d4b9a73044bc7","slug":"a-thief-made-away-with-brass-items-in-a-locality-of-the-city-chamba-news-c-88-1-ssml1004-125776-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर के एक मोहल्ले में चोर ने पीतल के सामान पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर के एक मोहल्ले में चोर ने पीतल के सामान पर किया हाथ साफ
Mon, 27 May 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते एक मोहल्ले में चोरों की ओर से कीमती सामान जैसे पीतल के बर्तन चुराने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची हैं।
इतना ही नहीं, शिकायतकर्ताओं ने एक युवक पर भी शक जाहिर किया है। शिकायत कर्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते चोरी की वारदात देने वाले चोर को सलाखों के पीछे नहीं धकेला गया तो ओर घरों के ताले भी टूट सकते हैं।
शिकायतकर्ता अविनाश, मनोज और अजय सिंह ने बताया कि बीते दिनों अज्ञात चोर की ओर से उनके घर में सेंधमारी कर पीतल के बर्तनों पर हाथ साफ किया गया है। बताया कि यह सामान एक कबाड़ी विक्रेता को बेचने का शक है। उन्होंने पुलिस विभाग के थाना प्रभारी से अज्ञात चोर को तलाश कर उससे सख्ती से पूछताछ कर मामले से पर्दा उठाने की मांग उठाई है। उधर, थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस में शिकायत पहुंची है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।