{"_id":"6acbbc0f2325c0ba5302b87b","slug":"a-section-of-the-road-at-zero-point-will-be-supported-by-a-diaphragm-wall-chamba-news-c-88-1-cmb1003-199552-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जीरो पाॅइंट पर डायफ्राम वॉल से थामेंगे सड़क का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जीरो पाॅइंट पर डायफ्राम वॉल से थामेंगे सड़क का हिस्सा
Sun, 11 Oct 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
मिनी सचिवालय के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी सड़क, पीडब्यूडी ने ठेकेदार को दिए निर्देश
सड़क को सहारा देने के लिए जल्द शुरू किया जाएगा काम
पंकज सलारिया
चंबा। भरमौर चौक स्थित जीरो पाॅइंट के समीप क्षतिग्रस्त सड़क को सुरक्षित करने के लिए लोक निर्माण विभाग डायफ्राम वॉल का निर्माण करवाएगा।
मिनी सचिवालय भवन के निर्माण के दौरान सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इसे मजबूती देने के लिए विभाग ने संबंधित ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मिनी सचिवालय भवन के निर्माण कार्य के दौरान भरमौर चौक जीरो पाॅइंट के समीप सड़क के हिस्से को नुकसान पहुंचा था। इससे सड़क की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से को सहारा देने और सड़क को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यहां डायफ्राम वॉल बनाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए हैं। दीवार बनने से क्षतिग्रस्त हिस्से को मजबूती मिलेगी और मिट्टी खिसकने से सड़क को होने वाले संभावित नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। शहर में यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थान पर सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन
--
यह है डायफ्राम वॉल
डायफ्राम वॉल जमीन के भीतर बनाई जाने वाली मजबूत प्रबलित सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) की दीवार होती है। इसका इस्तेमाल मिट्टी को खिसकने से रोकने और आसपास की जमीन को सहारा देने के लिए किया जाता है। इसका निर्माण जमीन की स्थिति और तकनीकी जरूरतों के अनुसार किया जाता है।
--
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि भरमौर चौक जीरो पाॅइंट के समीप क्षतिग्रस्त सड़क को सहारा देने के लिए डायफ्राम वॉल बनाई जाएगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है।