{"_id":"68fa5396209dd8687c01396c","slug":"a-pickup-truck-carrying-stubble-fell-into-a-ditch-the-driver-narrowly-escaped-chamba-news-c-88-1-cmb1003-164430-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पराली लेकर जा रही पिकअप गाड़ी खाई में गिरी, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पराली लेकर जा रही पिकअप गाड़ी खाई में गिरी, बाल-बाल बचा चालक
Thu, 23 Oct 2025 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़-चांजू मार्ग पर डोडनी के पास पराली से भारी पिकअप अनियंत्रित हो लुढ़की। जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर डोडनी नाला के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा वीरवार को पेश आया। गाड़ी पराली से लोड थी। डोडनी नाला के समीप धंसी सड़क को पार करते वक्त अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में पिकअप चालक को चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम के दौरान डोडनी नाला के समीप सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा धंस गया है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक रास्ता निकाला है, लेकिन यह रास्ता काफी जोखिम भरा है। उबड़-खाबड़ रास्ते से वाहन गुजर रहे हैं।
एक सप्ताह में दूसरा हादसा, जल्द मार्ग की ली जाए सुध
स्थानीय निवासी राज कुमार, अमरीश कुमार, केवल कुमार, सुनील कुमार, देविया राम, राज कुमार, अमरेंद्र सिंह, मनोज कुमार का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द इस मार्ग की सुध ली जाए, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
यह मार्ग बरसात के दौरान काफी क्षतिग्रस्त हुआ था। वैकल्पिक मार्ग बनाया है। जैसे ही सड़क से कीचड़ सूख जाएगा, इसे दुरुस्त करवाया जाएगा। जोगिंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चुराह