{"_id":"699743b0353db8afd6040123","slug":"a-pickup-fell-into-a-ditch-near-chakoli-on-the-chamba-saluni-road-injuring-the-driver-chamba-news-c-88-1-cmb1002-175140-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-सलूणी मार्ग पर चकोली के पास खाई में गिरी पिकअप, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-सलूणी मार्ग पर चकोली के पास खाई में गिरी पिकअप, चालक घायल
विज्ञापन
चंबा- सलूणी मार्ग पर चकोली के पास गिरी पिकअप: जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। चंबा-सलूणी मार्ग पर चकोली के समीप बुधवार देर रात एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक को चोटें आई हैं।
घायल चालक की पहचान मयूर खान पुत्र ताज दीन निवासी गांव ग्रोण के रूप में हुई है। मयूर खान ने बताया कि वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी।
उन्होंने बताया कि यदि उक्त स्थान पर क्रैश बैरियर लगा होता तो वाहन खाई में नहीं गिरता। गनीमत यह रही कि उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि दुर्घटना संभावित इस स्थान पर शीघ्र क्रैश बैरियर लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।