{"_id":"65ccf9683ce8a075ee076c6a","slug":"a-person-who-went-to-graze-cattle-died-after-falling-into-a-ditch-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118425-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मवेशी चराने गए व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मवेशी चराने गए व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत
Wed, 14 Feb 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। अपने मवेशियों को चराने के लिए केमली जंगल में गए व्यक्ति की पैर फिसलकर ढांक में गिरने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान रत्न चंद पुत्र गोगा राम निवासी नकोलसु, डाकघर बलेरा, तहसील डलहौजी के रूप में हुई है। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने व्यक्ति की तलाश शुरू की। केमली नाला के पास व्यक्ति ढांक में गिरा था। परिजन उसे सिविल अस्पताल चुवाड़ी लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रत्न चंद अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गए थे। देररात तक घर न लौटने पर परिवार के सदस्य तलाश में और ग्रामीण केमली नाला के पास पहुंचे। ढांक में गिरे व्यक्ति को देखकर वे दंग रह गए। उन्होंने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने मृत करार दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत हुई है। संवाद