{"_id":"688d06d883a95d5ecd0ac226","slug":"a-person-jumped-into-the-chandrabhaga-river-missing-chamba-news-c-88-1-ssml1004-157255-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंद्रभागा नदी में कूदा व्यक्ति, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंद्रभागा नदी में कूदा व्यक्ति, लापता
Sat, 02 Aug 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
पांगी(चंबा)। पांगी स्थित चंद्रभागा नदी पर बने शुक्राली पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी जिसके बाद वह लापता है। व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र बलदेव निवासी गांव चलुंज डाकघर बैरागढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ग्रामीणों की मदद से शुक्रवार देर शाम तक चंद्रभागा नदी के तटों पर लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी रही लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम चंबा से पांगी की ओर जा रहे वाहन चालकों की नजर पुल पर पड़े एक जोड़ी जूतों पर पड़ी। उन्होंने शक के आधार पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में लापता व्यक्ति की तलाश आरंभ कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि एक भेड़ पालक लापता है, जो अपने पशुओं को लेकर पांगी की धारों में आया हुआ था। स्थानीय लोगों से बातचीत और प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने लापता व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश के रूप में की। व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। पुलिस थाना पांगी के प्रभारी जोगिंद्र सिंह जरियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, चंद्रभागा नदी में व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस टीम ग्रामीणाें की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है।