{"_id":"670d498126f72445c802e009","slug":"a-person-injured-by-a-stone-died-at-home-chamba-news-c-88-1-ssml1006-135080-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पत्थर लगने से घायल हुए व्यक्ति ने घर पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पत्थर लगने से घायल हुए व्यक्ति ने घर पर तोड़ा दम
Mon, 14 Oct 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर गेट के पास पत्थर गिरने से घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान बाबू राम (40) पुत्र मुन्नू राम निवासी गांव प्रियुंगल डाकघर कुपाहड़ा के रूप में हुई है।
वह 12 अक्तूबर को घर जाते समय गेट के पास पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया था। रविवार शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसका देहांत हो गया। हालांकि, परिजन उसे बेसुध हालत में चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम करवाने के लिए अपने कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
--