फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A particular community expressed outrage following the discovery of bovine remains.

Chamba News: गोवंश के अवशेष मिलने पर विशेष समुदाय ने जताया रोष

Thu, 15 Oct 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
A particular community expressed outrage following the discovery of bovine remains.
दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गोवंश संरक्षण कानून कड़ा करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। घघरोता पंचायत के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में विशेष समुदाय के प्रतिनिधियों ने रोष जताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत खान, जिला अंजुमन इस्लामिया चंबा के अध्यक्ष इसरार अली, हिमाचल गुज्जर कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष अल्लादित्ता और जिलाध्यक्ष हसनदीन ने घटना की निंदा की।

लियाकत खान ने कहा कि ऐसी घटनाओं से पूरे समुदाय को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। उन्होंने दोषी की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और गोवंश संरक्षण कानून को और कठोर बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना गद्दी समुदाय के एक व्यक्ति ने दी थी। घटनास्थल तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर जंगल के रास्ते से जाना पड़ता है। पंचायत उपप्रधान और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटे हैं। समुदाय के लोग भी तलाश में सहयोग कर रहे हैं। लियाकत खान ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष कानून में सख्त प्रावधान करने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से भी इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री से ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed