Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A new chapter will be added to the 162-year-old school in Chamba.

Chamba News: चंबा के 162 साल पुराने स्कूल से जुड़ेगा नया अध्याय

Thu, 30 Oct 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A new chapter will be added to the 162-year-old school in Chamba.
चंबा। जिला चंबा के सबसे पुरानी राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा से अब आगामी वर्ष सीबीएसई पैटर्न के तहत पढ़ाई शुरू होगी। 162 साल पुराने इस सरकारी स्कूल में अगले वर्ष नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। संभवत: यह विद्यालय प्रदेश के पांच सबसे पुराने स्कूलों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन

सीबीएसई संबद्धता के लिए शिक्षा विभाग सहित स्कूल प्रशासन औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। आगामी माह इस संबंध में निरीक्षण भी किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के तहत पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह विद्यालय वर्ष 1863 में स्थापित हुआ था। यहां कक्षा छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों के साथ व्यावसायिक शिक्षा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय भी स्थापित है, जिसका उद्घाटन अक्तूबर 2022 में किया गया था। यह प्रदेश का पहला विज्ञान संग्रहालय है, जिसे प्रगतिशील भारत के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में बनाया था। संग्रहालय का नाम पंडित जयवंत राम उपमन्यु के नाम पर रखा गया है, जो राज्य विधानसभा के पहले अध्यक्ष और चंबा राजकीय उच्च विद्यालय के पहले भारतीय प्रधानाध्यापक थे।

सीबीएसई बोर्ड की संबद्धता के लिए प्रयास जारी है। विभाग के सहयोग से औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उम्मीद है कि आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर पढ़ाई शुरू होगी। दीपक कुमार, कार्यकारी प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed