{"_id":"6a8340c991fdfba869023d1f","slug":"a-mothers-plea-reaches-chamba-bring-back-my-son-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193515-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा पहुंची मां की पुकार... मेरा लाल वापस ला दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा पहुंची मां की पुकार... मेरा लाल वापस ला दो
Mon, 17 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर से परिजनों के साथ पहुंचीं सारिका, बेटे के लापता होने की घटना को लेकर दर्ज करवाया बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मासूम बेटे के लापता होने के बाद गम में डूबी मां सारिका अमृतसर से चंबा पहुंचीं और पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया। बेटे की तलाश में भावुक मां ने पुलिस से एक ही गुहार लगाई कि मेरा लाल वापस ला दो। सारिका के साथ मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे थे।
पुलिस को दिए बयान में सारिका ने कहा कि उन्हें आज भी उस दिन का पछतावा है जब वह मासूम बेटे को उसके पिता के भरोसे छोड़ गई थीं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि इसके बाद हालात इतने भयावह हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी पति से कोई बातचीत नहीं हुई थी। न ही दोनों के बीच ऐसी कोई बड़ी लड़ाई हुई थी जिससे वह इतना बड़ा कदम उठाता।
सारिका ने पुलिस के समक्ष कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि पति ने बच्चे के साथ कुछ गलत किया होगा या उसे नदी में फेंका होगा। बयान दर्ज करवाते समय मां की आंखों से बेटे को खोने का दर्द साफ झलक रहा था। वह बार-बार अपने मासूम को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाती रहीं। उन्होंने कहा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस बच्चे को वह पिता के पास सुरक्षित समझकर छोड़ेगी, उसी को लेकर उसे ऐसी अनहोनी का सामना करना पड़ेगा। बेटे के बारे में किसी सुराग की उम्मीद में परिजन भी लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
बयान दर्ज करवाने के बाद सारिका अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ अमृतसर लौट गईं। घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर बलदेव दत्त ने बताया कि पीड़ित मां पुलिस के समक्ष पहुंचकर बयान दर्ज करवा गई हैं। पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है।