फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bridge will be built on Sal Khad near Pakkatala

साल खड्ड पर पक्काटाला के पास बनेगा पुल

Sun, 27 Feb 2022 09:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Sal Khad near Pakkatala
मेडिकल कॉलेज चंबा का निर्माणाधीन भवन। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा अस्पताल से रेफर मरीज दस मिनट में मेडिकल कॉलेज के नए भवन सरोल में पहुंचेंगे। अब मरीज आधे से पौने घंटे में सरोल पहुंच पाते हैं। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पूरी मुस्तैदी से इसके लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने साल खड्ड में पुल बनाने को मंजूरी दे दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद लोनिवि ने अपनी औपचारिकताएं पूरी करने का काम आरंभ कर दिया है। पुल का नक्शा तैयार कर लिया है। विभाग ने पुल निर्माण पर दो करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होने का अनुुमान लगाया है। इस धनराशि को सरकार से स्वीकृत करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही विभाग पुल निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

इस समय चंबा अस्पताल से सरोल की दूरी आठ किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में वाहन चालकों को कई बाधाओं से गुजरना पड़ता है। इस दूरी को तय करते हुए वाहन चालकों को आधे घंटे से पौने घंटा लग जाता है। पुराने बस स्टैंड और सुल्तानपुर में ट्रैफिक में वाहनों के फंसने की भी संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में साल खड्ड में बनने वाला उपरोक्त पुल दस मिनट में वाहनों को सुगमता से सरोल पहुंचाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा अस्पताल से होते हुए वाहन सीधे बालू पहुंचेंगे। वहां से तीन किलोमीटर सरोल की दूरी चंद मिनटों में तय की जा सकेगी। सरोल में नए मेडिकल कॉलेज भवन का पचास प्रतिशत निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसी वर्ष अंत में कुछ विभागों को सरोल में शिफ्ट करने की योजना है। ऐसे में जल्द ही वहां अस्पताल भी संचालित हो सकता है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी वहां शुरू की जा सकती हैं। ऐसा होने पर चंबा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों को रेफर किया जाएगा। ऐसे में मरीजों को एंबुलेंस से वहां आसानी से पहुंचाने के लिए उपरोक्त मार्ग काफी महत्वपूर्ण है।
चंबा अस्पताल से बालू तक सड़क भी बनाई जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले एसडीएम की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों की टीम ने मार्ग निर्माण में आने वाले अवैध खोखों का निरीक्षण किया था। इन्हें वहां से हटाने की योजना बनाई जा रही है। सड़क और पुल बनने से चंबा अस्पताल ने मेडिकल कॉलेज तक मरीजों को पहुंचाने में कोई परेशानी पेश नहीं आएगी।
तीसा जाने में होगी आसानी
बालू में मोटरेबल पुल बनने से विधानसभा क्षेत्र तीसा के लोगों को शहर से वापस जाने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल से बालू होते हुए तीसा के लोग वाहनों में सवार होकर जा सकेंगे। उन्हें वाया सुल्तानपुर होकर सफर नहीं करना पड़ेगा। अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी इससे लाभ मिलेगा।
अवैध कब्जे हटाने के लिए संभाला मोर्चा
चंबा अस्पताल से लेकर बालू तक सड़क किनारे किए कब्जों को हटाने के लिए जिला प्रशासन विभाग और विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। एसडीएम चंबा नवीन तंवर की अगुवाई में सड़क की चौड़ाई का मापन करने के बाद इस दिशा में काम शुरू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने 90 लाख किए जारी
सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि उन्होंने चंबा अस्पताल से बालू तक मोटरेबल सड़क बनाने के लिए स्वयं जाकर प्रस्ताव रखा था। इसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति देते हुए 90 लाख रुपये का बजट भी जारी किया है। सड़क के साथ साल खड्ड पर पुल भी बनाया जाएगा। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए लोनिवि को निर्देश दिए हैं। आने वाले समय में पुल और सड़क चंबा वासियों के लिए वरदान साबित होंगे। चंबा अस्पताल से रोगी वाहन आसानी से सरोल पहुंच पाएंगे। चंबा अस्पताल से जल्द ही मेडिकल कॉलेज नए भवन सरोल में शिफ्ट होने वाला है। ऐसे में उपरोक्त पुल और सड़क काफी आवश्यक हैं।

पुल का डिजाइन किया जा रहा तैयार
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि साल खड्ड पर पुल बनाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुल का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। पुल निर्माण पर दो करोड़ की धनराशि खर्च व्यय होगी। इस धनराशि को मंजूर करवाने के लिए सरकार और उच्चाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है। पुल के साथ मोटरेबल सड़क बनाने की भी योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed