फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bear attacked a couple grazing cattle.

Chamba News: मवेशियों को चरा रहे दंपती पर भालू ने किया हमला

Sun, 28 Sep 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Sep 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
A bear attacked a couple grazing cattle.
पांगी (चंबा)। मवेशियों को चरा रहे दंपती पर भालू ने हमला कर दिया। घायल होकर दोनों सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। इससे उनकी जान तो बच गई लेकिन भालू ने उनकी गाय को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। हमले में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। चिकित्सकों के घायल नारायण सिंह और उसकी पत्नी अनीता कुमारी की गंभीर हालत को देखते हुए चंबा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल नारायण सिंह पुत्र मनी राम व उसकी पत्नी अनीता कुमारी निवासी सेरी, ग्राम पंचायत कोठी-करयूनी शनिवार सुबह मवेशियों को चरा रहे थे। अचानक भालू उनके सामने आ गया और दोनों पर झपट पड़ा। जिससे दोनों घायल हो गए। इसी जंगल में दोपहर बाद फिर एक ओर हादसा हुआ। सेरी निवासी अमरनाथ पुत्र ढोली राम की पालतू गाय को भालू ने मौत के घाट उतार दिया। मादा भालू के लगातार हमलों से ग्रामीण खौफजदा हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से त्वरित कार्रवाई कर मादा भालू को पकड़ने की मांग की है। उधर, पंचायत प्रधान बलवीर ठाकुर ने बताया कि भालू के हमले से दंपती घायल हुआ है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से प्रभावित परिवार को तुरंत राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed