{"_id":"6a9ef305d2678668c707b2f4","slug":"a-25-crore-auditorium-is-taking-shape-in-rajpura-chamba-news-c-88-1-ssml1004-195920-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राजपुरा में आकार ले रहा 25 करोड़ का ऑडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राजपुरा में आकार ले रहा 25 करोड़ का ऑडिटोरियम
Mon, 07 Sep 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर और ऊना के बाद अब चंबा में भी मिलेगी सुविधा
चंबा में 25 करोड़ से बन रहा विशाल इंडोर ऑडिटोरियम, 707 दर्शक एक साथ बैठ सकेंगे
अक्तूबर के अंत तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, नवंबर में भाषा विभाग को जाएगा सौंपा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर और ऊना के बाद अब चंबा में भी इंडोर ऑडिटोरियम तैयार होने जा रहा है। राजपुरा में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पांच मंजिला भवन का 80 से 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
लोक निर्माण विभाग ने अक्तूबर 2026 के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद नवंबर में भवन जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग को सौंपा जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आते राजपुरा में 6729.03 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे ऑडिटोरियम में एक साथ 707 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। भवन में संग्रहालय, आर्ट गैलरी, खुला रंगमंच, पुस्तकालय, कैंटीन, किचन और कलाकारों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए जा रहे हैं। महिला और पुरुष कलाकारों के लिए ग्रीन रूम की भी सुविधा होगी। इसके अलावा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, स्टोर और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। बेसमेंट में पार्किंग और चौकीदारों के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं। ऑडिटोरियम के तैयार होने से जिले के कवियों, साहित्यकारों, कलाकारों और रचनाकारों को सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। यहां विभिन्न आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अक्तूबर के अंत तक काम पूरा कर नवंबर में इसे संबंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने कहा कि इंडोर ऑडिटोरियम का निर्माण जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे भाषा एवं संस्कृति से जुड़े कवियों, साहित्यकारों और कलाकारों को एक ही छत के नीचे अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा।
इनसेट
सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि इंडोर ऑडिटोरियम का निर्माण जिले के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है। बताया कि अब भाषा एवं संस्कृति से जुड़े कवियों, साहित्यकारों और कलाकारों को एक मंच मिलेगा।