फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बीच रास्ते में बस से उतार दी छात्राएं

बीच रास्ते में बस से उतार दी छात्राएं

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
Chamba Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। बसों में छात्रों के लिए मुफ्त सेवा पर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी बस के परिचालक ने न सिर्फ तीन छात्राओं को किराया न होने की वजह से बस से उतार दिया बल्कि बस में सफर कर रही चार अन्य छात्राओं कई ओर से पहचान पत्र दिखाए जाने के बावजूद भी किराया वसूल कर लिया। जिन तीन छात्राओं को मार्ग में बस से उतारा गया। इन्हें गैहरा में बस से उतार दिया गया। यहां से भरमौर करीब तीस किमी दूर है। ये छात्राएं किसी तरह लिफ्ट लेकर स्कूल पहुंची। कुछ सफर पैदल भी तय करना पड़ा। सभी छात्राओं ने परिचालक के इस व्यवहार की स्कूल प्रबंधन से शिकायत की है और स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक को लिखित रूप में शिकायत भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन

कुस्तुरबा गांधी छात्रावास भरमौर की छात्राएं दिवाली की छुट्टी के बाद वापस हॉस्टल लौट रही थी। सभी छात्राएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ रही हैं। निशा पुत्री प्यार सिंह निवासी ब्रेही, प्रियंका पुत्री कुलदीप निवासी राख, शिवाली पुत्री गजरो निवासी दुनाली आठवीं की छात्राएं हैं। मधु पुत्री कुलदीप निवासी राख सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। इनके अलावा आठवीं कक्षा की बबीता, पूजा तथा आरती सोमवार सुबह चंबा से भरमौर जा रही परिवहन निगम की बस में सवार हुई।
विज्ञापन

इस बीच परिचालक ने उनसे टिकट लेने को कहा तो सभी छात्राओं ने अपने स्कूल के पहचान पत्र परिचालक को दिखा दिए। यह सभी छात्राएं वर्दी में भी थी। बावजूद परिचालक ने छात्राओं को टिकट लेने के लिए बाध्य किया। चार छात्राओं ने तो टिकट ले ली, लेकिन बबीता, पूजा तथा आरती के पास पैसे न होने की वजह से वे टिकट नहीं ले पाई और परिचालक ने उन्हें बस से उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिक्षा विभाग से की है शिकायत : प्रधानाचार्य
भरमौर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रकाश भारद्वाज का कहना है कि छात्राओं को बस से उतारा जाना गलत है। सरकार ने सभी छात्रों के लिए निगम की बसों में मुफ्त बस यात्रा का प्रावधान किया है। इस संबंध में लिखित रूप से उपनिदेशक के पास शिकायत कर दी है। परिवहन निगम के अधिकारियों से भी परिचालक की शिकायत की जाएगी।

---
परिवहन निगम करेगा जांच : डीएम
परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक विजय सिंह सिपहिया का कहना है कि मामले की जांच करेंगे। अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। परिचालकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे सरकार निर्धारित नियमों का पालन करें। छात्राओं की तरफ से शिकायत आती है तो भी परिवहन निगम शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed