फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़क से नहीं जुड़ सके 252 गांव

सड़क से नहीं जुड़ सके 252 गांव

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के कई गांव आज भी सड़क की सुविधा से वंचित है। इस वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार उपमंडल के करीब 252 गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। इस वजह से लाखों ग्रामीणों को सड़क के बिना परेशानी झेलनी पड़ रही है। सैकड़ों लोग पांच से आठ किमी तक पैदल सफर करके सड़क तक पहुंचते हैं। गांव में अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए, तो परिजनों को उसे अस्पताल तक पहुंचाना चुनौती बन जाता है। इसके चलते मरीज को पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाते हैं। कई बार बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए पालकी का सहारा भी लेना पड़ता है। सड़क न होने के कारण कई मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की उलांसा पंचायत के सुलाखर, टुंडा पंचायत के बनी, मांधा, बड़ग्रांव पंचायत के भद्रा, पंगाला पंचायत के खुंड, औहराफाटी, पंचायत घटोर, बजोल, नयाग्रां पंचायत के क ई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन गांवों के लोग नकदी फसल और जरूरी सामान को पीठ और घोड़े पर लेकर जाते हैं। जबकि कमाई का अधिक पैसा तो घोड़े का भाड़ा आदि देने में ही चला जाता है। स्थानीय लोगों में प्रीतम, देस राज, चत्रो राम, भाग सिह, जीत सिंह का कहना है कि सड़क जीवन की भाग्य रेखा है। इसके बिना क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क की सुविधा न होने से उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। गौर रहे कि जनजातीय क्षेत्रोें में आठ माह ही कार्य हो पाते हैं। बाकी समय के दौरान ऊपरी क्षेत्र बर्फ से ही ढके रहते हैं।
विज्ञापन


कोशिश जारी: नीरज
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता नीरज का कहना है कि हर पंचायत को सड़क से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में कुछ विभागीय अड़चनें आ रही हैं। जैसे ही सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, वैसे ही सड़क के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed