फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा में 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

चंबा में 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
Chamba Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश वन निगम की ओर से 16वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय चौगान में किया जा रहा है। रविवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कार्यकारी निदेशक एसके शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वन निगम के अधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके चलते मुख्यातिथि एसके शर्मा ने खिलाड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विभागीय गतिविधियों से प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ एक दूसरे से जान पहचान बढ़ाने के अवसर भी उपलब्ध होते हैं। साथ ही कार्य स्थल पर मिलकर कर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि वन विकास निगम की ओर से 1998 से इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। इससे निगम के कर्मचारी शारीरिक और मानसिक रूप में स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि चौगान में आयोजित प्रतियोगिता में निगम की 20 टीमों के करीब 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस अवसर पर राजकीय सीसे स्कूल सरोल, राजकीय कन्या पाठशाला चंबा और भारतीय पब्लिक स्कूल सुलतानपुर की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर निदेशक वृत्त बीडी स्याल, निदेशक मार्केटिंग नागेश गुलेरिया, उत्तर वृत्त निदेशक आरएस बनियाल, दक्षिण वृत्त निदेशक राजेश कुमार, सीसीएफ वन मंडल चंबा एएमआर रेड्डी, डीएम वन विभाग चंबा सुरजीत मेहरा, रिटायर्ड वन निगम अधिकारी पीएल ठाकुर और जीएस मांडला समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed