फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रातभर दरी पर ठंछ में कांपते रहे खिलाड़ी

रातभर दरी पर ठंछ में कांपते रहे खिलाड़ी

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शिक्षा विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों की पोल पहले दिन खुल गई। कुछ जिलों के छात्रों को फर्श पर एक दरी पर ही रात गुजारनी पड़ी। इन छात्राें के लिए सोने के लिए गद्दे तक नहीं बिछाए गए थे। इसके चलते छात्रों को ठंड में फर्श पर रात गुजारनी पड़ी। कई खिलाड़ी तो ठंड होने के कारण पूरी रात भर नहीं सो पाए। इससे विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। यहां पहुंचे जिला मंडी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के आयोजकों पर भेदभाव का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों रमन, अमित, प्रेम राज, राजू, सोनू, अक्षय, नरेश, मनोज का कहना है कि अन्य जिलों के सभी खिलाड़ियों को ठहरने के लिए अलग-अलग कमरे दिए हैं। उन कमरों में गद्दे बिछाए गए हैं, लेकिन जिला मंडी के खिलाड़ियों को एक दरी पर ठंडी रात बैठ कर गुजारनी पड़ी। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि उनके लिए सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन


इंचार्ज को सूचित किया
उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर का कहना है कि विभाग की ओर से खिलाड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 700 बच्चों के लिए पुख्ता इंतजाम करना कठिन है। इस संबंध में मंडी के इंचार्ज को बता दिया गया है। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं जल्द मुहैया करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


आयोजक कहते हैं...
आयोजक सचिव विकास महाजन ने बताया कि सभी जिलों के छात्रों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। मंडी के 72 खिलाड़ी हैं और उनके लिए दो कमरों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed