फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लोगों के घरों में चल रहे स्कूल

लोगों के घरों में चल रहे स्कूल

Wed, 16 Oct 2013 05:40 AM IST
Chamba
Chamba Updated Wed, 16 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के पांच स्कूलों को आज तक अपने भवन नसीब नहीं हो पाए हैं। इसमें दो प्राइमरी स्कूल व तीन मिडल स्कूल शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक पाठशाला होडाण भटोरी और गोसटी के लिए आज तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके अलावा मिडल स्कूल चचरूआस, महालियात और कुडाण के पास भी अपना भवन नहीं है। यह स्कूल लंबे समय से किराए के भवन में चल रहे हैं। इन स्कूलों में करीब 200 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्थानीय निवासी राम सिंह, किशन चंद, प्रकाश चंद, देवी सिंह, चतर सिंह, दुनी राम, भीम सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि इसमें अधिकांश स्कूल स्थानीय लोगों के घरों में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में कोई कार्यक्रम हो तो स्कूली बच्चों को छुट्टी करनी पड़ती है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल के भवन निर्माण के लिए वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को अवगत करवाया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पांगी के इन पांच स्कूलों के लिए भवन का निर्माण किया जाए। उधर, बीपीओ किलाड़ एसके शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले कुडाण में गलेश्यर आने के कारण स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा चार अन्य स्कूलों के लिए अभी तक अपने भवन नहीं बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में से कुछ नए व अपग्रेड हुए स्कूल हैं। इनको भवन उपलब्ध करवाने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जैसे ही स्वीकृति मिलेगी तो भवन का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed