{"_id":"18-38848","slug":"Chamba-38848-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से बचने को नहीं विभागों में इंतजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से बचने को नहीं विभागों में इंतजाम
Chamba
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सर्दी का मौसम शुरू होने पर भी अलग-अलग विभागों में सर्दी से बचने के लिए हीटर सुविधा नहीं मिल पाई है। विभागों में ठंड के बचाव के लिए अन्य किसी भी विकल्प का प्रावधान भी नहीं हो पाया है। हर बार नवंबर माह से पहले ही तमाम विभागों में ठंड से बचने के लिए हीटर या अन्य विकल्प की व्यवस्था कर ली जाती थी। इस बार नवंबर माह भी आधा बीत गया है, लेकिन अभी विभागों में हीटर या अन्य विकल्प की व्यवस्था नहीं हुई है। इस वजह से सेवाएं दे रहे स्टाफ को ठंड में ठिठुर कर ही काम करना पड़ रहा है।
ठंड से बचाव के लिए किसी भी विकल्प की व्यवस्था न होने पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ उग्र हो गया है। महासंघ का कहना है कि अगर विभागों में हीटर या अन्य विकल्प की व्यवस्था नहीं होती है तो महासंघ अधिकारियों का घेराव करेगा और अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगा। महासंघ के अनुसार सर्दी से बचने के लिए विभागों में हीटर, गैस हीटर, केरोसिन हीटर और कोयला उपलब्ध होना चाहिए। तमाम व्यवस्था होने पर ही विभागों में कर्मचारी आराम से सेवाएं दे सकेंगे। सर्दी के मौसम में पांगी, भरमौर, होली और तीसा में कर्मचारियों को सेवाएं देना आफत बन जाता है। इन इलाकों में 15 नवंबर तक कोयला उपलब्ध करवाया जाता है। इस बार अभी तक कोयला भी विभागों को नहीं मिल पाया है। इस बजह से कर्मचारियों को सेवाएं देना मुश्किल हो रहा है।
वहीं, जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान सतपाल ठाकुर ने बताया कि अलग-अलग विभागों में अभी तक न तो कोयला मुहैया करवाया गया है और न ही हीटर। ऐसे में कर्मचारियों को ठंड में ठिठुर कर ही काम निपटाना पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए हीटर और अन्य विकल्पों की व्यवस्था नहीं होती है तो महासंघ अधिकारियों का घेराव करेगा और अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाएगा। 15 नवंबर तक कोयला विभागाें को मुहैया करवा दिया जाता था। इस बार कोयला भी मुहैया नहीं हो पाया है। इससे कर्मचारियों को सेवाएं देने में परेशानी पेश आ रही हैं। वहीं, एमडीएम आरएस राणा ने बताया कि विभागाध्यक्ष अपने स्तर पर हीटर और अन्य विकल्प की व्यवस्था करते हैं। विभागों में व्यवस्था नहीं हो पाई है तो व्यवस्था शीघ्र करवाई जाएगी।