फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आनलाइन नहीं हुए रोजगार कार्यालय

आनलाइन नहीं हुए रोजगार कार्यालय

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। आधुनिकता के दौर में जहां लगभग सभी विभाग आनलाइन हो चुके हैं, वहीं चंबा के रोजगार कार्यालय आज भी कागजी काम तक सीमित है। जिला के रोजगार कार्यालय आज तक आनलाइन नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला के रोजगार कार्यालयों में एक तो कंप्यूटर सिस्टम खराब पड़े हैं। इसके अलावा सभी कार्यालयों में स्टाफ की कमी है। यहां तक की जिला रोजगार अधिकारी का पद भी लंबे समय से खाली है। छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार कार्यालय के सिस्टम काफी पुराने हैं, जो आए दिन खराब हो जाते हैं। इससे रोजगार कार्यालय का काम भी प्रभावित हो रहा है। पूरे जिला में सात के करीब रोजगार कार्यालय हैं। इसमें चुवाड़ी, पांगी, तीसा, सुंडला, भरमौर, डल्हौजी और चंबा शामिल हैं। इन समस्त कार्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम आए दिन खराब हो जाते हैं। कई बार तो इन कार्यालयों के इंचार्ज को जिला रोजगार कार्यालय में बैठकर काम पूरा करना पड़ता है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय का कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गया था। इस कारण कार्यालय के इंचार्ज ने जिला रोजगार कार्यालय में बैठकर कई दिन तक काम निपटाया। इस संदर्भ में जिला रोजगार अधिकारी जीएस सलारिया ने बताया कि कार्यालयों के सिस्टम बहुता पुराने हैं। बताया कि इस कारण यह खराब हो जातेे हैं। स्टाफ की कमी के कारण विभाग आनलाइन नहीं हो पा रहा है। रोजगार कार्यालयों में जैसे ही रिक्त पद भर गए सभी काम आनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed