{"_id":"18-38714","slug":"Chamba-38714-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाकड़ा वार्ड में बड़ा हादसा होने से टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसाकड़ा वार्ड में बड़ा हादसा होने से टला
Chamba
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नगर परिषद के कसाकड़ा वार्ड नं. 2 में बड़ा हादसा होने से बच गया। दोपहर 1 बजे एक ट्रैक्टर मशीन को लेकर जा रहा था। इसी दौरान मशीन सीधी बिजली के खंभे से टकरा गई और खंभा बीच से टूट गया और तारें जमीन पर आ गई। ट्रैक्टर में दो व्यक्ति सवार थे। तारों की चपेट में कोई भी राहगीर नहीं आया है। जैसे ही तारें जमीन पर गिरी तो विद्युत बोर्ड ने लाइट को तुरंत बंद कर दिया। इससे 250 के करीब घरों में लाइट बंद रही। इसके बाद खंभे को लगाने का कार्य बोर्ड ने शुरू कर दिया है। देर सायं तक बोर्ड के कर्मचारी तारों को खंभे में लगाने में जुटे रहे।
इस दौरान कसाकड़ा मोहल्ला में दुकानदारों को काफी परेशानी पेश आई। वहीं, मोहल्ला में चाय की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों को भी परेशानी पेश आई। लाइट न होने के कारण इंडेक्शन हीटर नहीं चल पाए। वहीं, 250 के करीब घरों में लाइट गुल रही। ऐसे में लोग भी काफी परेशान हुए। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ है, उस समय उस मार्ग से लोगों का आना जाना ज्यादा होता है। जैसे ही मशीन खंभे से टकराई तो खुद ट्रैक्टर सवार भी तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। वहीं, राहगीर भी उस समय मार्ग पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, विद्युत बोर्ड के एक्सईएन एमएल शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर मशीन को लेकर जा रहा था तो मशीन खंभे से टकरा गई। इस दौरान खंभा बीच से टूट गया। बोर्ड के कर्मचारी समस्या का हल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा। 250 घरों की लाइट बंद रही।