{"_id":"30218","slug":"Chamba-30218-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच लटकने पर महासंघ उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच लटकने पर महासंघ उग्र
Chamba
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ ने बीएमओ समोट के खिलाफ जांच लटकाने पर मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने स्वास्थ्य निदेशक को सूचित कर आगामी संघर्ष और सतर्कता विभाग में शिकायत करने की चेतावनी दी है। महासंघ के जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ने कहा कि बीएमओ समोट के विरुद्ध जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की गई जांच और सीएमओ चंबा की ओर से भेजी गई सूचना अधूरी है। इससे महासंघ बिलकुल संतुष्ट नहीं है। महासंघ ने सूचना के अधिकार एक्ट 2005 के तहत स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को भी अवगत करवाया है। महासंघ का कहना है कि महासंघ को दी गई रिपोर्ट अधूरी है। उन्हाेंने कहा कि जांच अब लेखा नियंत्रक अधिकारी कांगड़ा से करवाई जाए। इससे आरोप तथ्याें सहित प्रमाणित किए जा सकेंगे। सूचना के अधिकार के माध्यम से 865 पृष्ठ की सूचना महासंघ सीएमओ चंबा से प्राप्त कर चुका है। इस सूचना के माध्यम से यह साबित हो चुका है कि जो आरोप पत्र महासंघ की ओर से जांच को सौंपा था। उससे भी अधिक का घोटाला किया गया है। इसे महासंघ आगामी जांच में तथ्यों सहित साबित करेगा। उन्हाेंने कहा कि आरोपी अधिकारी ने एनआरएचएम की राशि का जमकर दुरुपयोग किया है और अनियमितताएं बरती गई हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि अभी भी वित्तीय शक्तियां इस अधिकारी के पास ही हैं। महासंघ की ओर से आरोप पत्र सौंपे साढ़े चार माह का समय बीत जाने पर भी अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे महासंघ को ऐसा अभास होता है कि इस अधिकारी को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक से मांग की हैै कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंबा की ओर से की गई जांच रिपोर्ट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा की ओर से की गई टिप्पणी की सूचना समयवद्ध 20 मई से पूर्व महासंघ को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि महासंघ को जांच की रिपोर्ट समय पर नहीं दी गई, तो महासंघ बैठक करके आगामी संघर्ष की रणनीति तय करने में पीछे नहीं हटेगा। महासंघ तथ्याें सहित यह मामला सतर्कता विभाग को सौंपेगा।
विज्ञापन