फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चट्टान पर बैठी महिला उफनती रावी में गिरी

चट्टान पर बैठी महिला उफनती रावी में गिरी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर (चंबा)। सरोल स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में कार्यरत एक कर्मी की पत्नी की रावी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चुवाड़ी के सुलाणा गांव निवासी रवि कुमार जवाहर नवोदय स्कूल में कुक है। उसे रावी के किनारे ही क्वार्टर मिला हुआ है। वह अपनी पत्नी नीलम और दो बच्चों के साथ वहां रहता है। रवि ने पुलिस को बयान दिया है कि वह शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने घर में बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान नीलम घर से टहलती हुई रावी के किनारे चट्टान पर बैठने चली गई। थोड़ी देर बाद रवि ने स्कूल में ही कार्यरत एक दर्जी से बात करते हुए कहा कि उसकी पत्नी न जाने कहां चली गई है। इस पर दर्जी ने बताया कि वह तो रावी किनारे चट्टान पर बैठी है। इस पर वे दोनों उसे लाने चले गए। उस समय नीलम अपना दुपट्टा साइट में रखकर चट्टान पर बैठी हुई रावी को निहार रही थी। इसी दौरान जब रवि ने उसे पुकारा कि वह वहां क्या कर रही है। इस पर वह उठी और उसकी ओर मुड़ते ही अचानक उफनती नदी में जा गिरी। रवि के देखते ही देखते वह मौत के मुंह में समा गई। जब तक नीलम को बचाने की कोशिश होती, वह रावी के तेज बहाव में खो गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम नीलम की तलाश के लिए मौके पर पहुंचे। देर शाम तक तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया। वहीं उसके डूबने के कुछ ही देर बात तेज बारिश भी शुरू हो गई थी। देर शाम तक बारिश होने के कारण उसका कोई पता नहीं चल पाया और खोजी दल वापस लौट आया। नीलम के पिता बजरी राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी दिमागी तौर पर काफी सीधी थी। एसपी कुलदीप शर्मा ने बताया कि देर शाम तक नीलम की तलाश की गई, मगर बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नीलम के पति और पिता के अलावा प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज कर लिए हैं। उधर मौके पर एसी, तहसीलदार जीत राम भरद्वाज, कानूनगो हंसराज भी मौजूद थे। खोजबीन के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मी भी बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed