{"_id":"29734","slug":"Chamba-29734-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बनाई निगरानी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने बनाई निगरानी कमेटी
Chamba
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कांग्रेस ने जिला चंबा की निगरानी समिति की 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें चनेड़ के मान सिंह फौजी, तड़ोली (उदयपुर) के देवराज शर्मा, कोहलड़ी के उपप्रधान सुनील सोनू, साच के उपप्रधान चमन, ओड़ा के पूर्व प्रधान दर्शन कुमार, गेट के पूर्व प्रधान सुनील कुमार, कोलका के दौलत राम, भरियां के बीडीसी सदस्य अमर सिंह, गागला के प्रधान चैन लाल, रजेरा के बीडीसी सदस्य सोदिया राम, सिढ़कुंड के पूर्व प्रधान राकेश कुमार, मरेड़ी के पूर्व प्रधान शशि पाल, संडूह के चैनलाल फौजी, सुंगल के प्रदीप शर्मा, हरिपुर के उपप्रधान सुनील कुमार, सरौल के अजय कुमार, मंगला के बीडीसी सदस्य ज्ञान चंद, साहो के जिप सदस्य लियाकत अली, प्रौथा के पूर्व प्रधान दीपक शर्मा, काकडोलू के रमेश कुमार, भाला के पवन कुमार, कपाहड़ा के पूर्व प्रधान राज कुमार, जांघी के हितेश शर्मा, द्रड़ा के रमेश और द्रमण के जगदीश शामिल हैं। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पवन नैय्यर ने दी। उन्होंने बताया कि इनकी तैनाती के संबंध में 28 अप्रैल को शिमला स्थित कांग्रेस भवन में निगरानी कमेटी की मीटिंग एआईसीसी के महासचिव एवं अखिल भारतीय निगरानी समिति के अध्यक्ष विलास मुटेवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उनके अलावा चंबा जिला से विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, धर्म सिंह पठानिया, मुकेश वेदी और जगदीश हांडा ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में जारी दिशा निर्देश के अनुसार 25 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी यूपीए सरकार की प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। साथ ही इन योजनाओं की भी निगरानी करेगी और इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को देगी। नैय्यर ने बताया कि जल्द ही इन सदस्यों की शिमला में बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन