{"_id":"29580","slug":"Chamba-29580-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप विकास कार्यों पर 7.39 करोड़ खर्चेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप विकास कार्यों पर 7.39 करोड़ खर्चेगी
Chamba
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद की बैठक अनीता ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नप का 8 करोड़ 30 लाख 20 हजार 174 रुपए का बजट पारित किया गया। इसके इसके अनुसार इस वर्ष 7 करोड़ 39 लाख 16 हजार 876 रुपये नप के विभिन्न विकास कार्यों व कर्मियों के वेतन पर खर्च किए जाएंगे। विभिन्न निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ 19 लाख 96 हजार 800 रुपए खर्च होंगे। मरम्मत कार्य पर 35 लाख 10 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। वेतन अदायगी पर 2 करोड़ 84 लाख 93 हजार 576 रुपए खर्च किए जाएंगे।
नप के आकस्मिक व्यय के लिए 99 लाख 16 हजार 500 रुपए रिजर्व रखे गए हैं। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नगर की खस्ताहाल सड़कों पर जल्द ही तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया जाएगा। बैठक में कई मुद्दाें पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष जीतेंद्र सूर्या, वार्ड पार्षद रवि, पुष्पा बडियाल, सीमा, अरुण जसरोटिया, अमृता, अंजू कुमारी, तीर्थ सिंह, मनमोहन सिंह और महेंद्र हांडा उपस्थित रहे। बैठक में शहर के 10 के करीब नये भवनों के नक्शों को पास किया गया। अब लोग अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू करवा सकते हैं।
उन्हाेंने कहा कि बारिश के कारण हरदासपुरा, जुलाहकड़ी वार्ड में सड़क का हाल बेहाल है। सड़कों के मरम्मत कार्य, डंगे लगाने बारे भी चर्चा की गई। प्राइमरी स्कूल जुलाहकड़ी में स्कूल का डंगा बारिश के कारण ढह गया था। डंगा लगाने लगाने बारे भी चर्चा की गई। वार्ड जुलाहकड़ी और सपड़ी में वीयर बार खोलने के लिए एनओसी भी दी गई। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। रूटीन में सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था करवाई जाएगी। शहर में अवरुद्ध नालियों को भी सफाई करवाया जाएगा।