फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   97 seats filled in the second round; focus shifts to 24 seats for the third phase.

Chamba News: दूसरे दौर में 97 सीटें भरीं, 24 पर तीसरे चरण की नजर

Sun, 20 Sep 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 20 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
97 seats filled in the second round; focus shifts to 24 seats for the third phase.
चंबा मेडिकल कॉलेज में दूसरे चरण की काउंसलिंग पूरी, अखिल भारतीय कोटे की 17 और राज्य कोटे की सात सीटें खाली
विज्ञापन

21 सितंबर से शुरू होगी तीसरे चरण की प्रक्रिया, दाखिला ले चुके विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस की 97 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद अब 24 सीटें खाली रह गई हैं। इनमें अखिल भारतीय कोटे की 17 और राज्य कोटे की सात सीटें शामिल हैं। इन सीटों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में भरने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज में पहले चरण में 93 सीटों पर दाखिले हुए थे। इनमें अखिल भारतीय स्तर की एक और राज्य स्तर की 92 सीटें शामिल थीं। दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार और विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। अब शेष 24 सीटों पर तीसरे चरण में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि काउंसलिंग के दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा चरण 21 सितंबर से शुरू होगा। दाखिला ले चुके विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि खाली सीटों को तीसरे चरण में भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। कुछ माह पहले आयोजित चिकित्सा अधिकारी चयन परीक्षा में इसी कॉलेज के दो विद्यार्थी शीर्ष स्थान पर रहे थे। इससे कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों को भी पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed