फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पर्यटन स्थल खज्जियार में वन्य प्राणी विभाग की टीम ने दी दबिश

पर्यटन स्थल खज्जियार में वन्य प्राणी विभाग की टीम ने दी दबिश

Wed, 08 May 2019 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थल खज्जियार में वन्य प्राणी विभाग की टीम ने दी दबिश
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में वन्य प्राणी विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने दबिश दी। इस दौरान खज्जियार मैदान निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था जांची गई। साथ ही खज्जियार घूमने आए पर्यटकों को मैदान में सफाई व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया है। विभागीय टीम ने कहा कि पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटक हुड़दंग न मचाए। अगर ऐसा करते हुए कोई पर्यटक पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से निरीक्षण करने का मकसद खज्जियार में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखवाना है। ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन्य प्राणी विभाग की ओर से विशेष पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया हैै। यह टीम लक्कड़मंडी, कालाटोप और पोहलाणी मंदिर समेत अन्य क्षेत्रों में दबिश दे रही है। जिससे यहां कोई भी पर्यटक गंदगी न फैला सकें और पर्यावरण दूषित न हो। गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां प्रदेश और अन्य राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से यहां पर्यटकों की आवाजाही जारी है। ऐसे में विभागीय टीम भी अब सफाई व्यवस्था की जांच करने के लिए सतर्क हो गई हैं। टीम के इंचार्ज लाल चंद का कहना है कि खज्जियार में मंगलवार को निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बेहतर पाई गई। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को भी जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed