{"_id":"5cbdc388bdec22145a0ec31e","slug":"91555940232-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा निदेशालय भेजी निजी स्कूलों की निरीक्षण रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा निदेशालय भेजी निजी स्कूलों की निरीक्षण रिपोर्ट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले के निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने 42 निजी स्कूलों की निरीक्षण निदेशालय भेज दी है। सोमवार को विभाग ने यह कार्रवाई की। यह निरीक्षण रिपोर्ट निदेशालय में जांची जाएगी और निदेशालय की ओर से ही इस मामले में आगामी दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। करीब दो सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में दबिश दी है। हरेक उपमंडल में विभागीय टीम पहुंची है, जहां निरीक्षण कर निजी स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक जिले में हाई और सीनियर सेकेंडरी के निजी स्कूलों की संख्या 42 है। इनमें से शिक्षा विभाग की टीम ने 42 स्कूलों में निरीक्षण कर रिपोर्ट निदेशालय भेजी है। जबकि, अभी भी दस निजी स्कूल शेष हैं जहां आगामी दिनों में शिक्षा विभाग की टीम दबिश देगी और रिपोर्ट तैयार कर बिना विलंब निदेशालय भेजी जाएगी। गौरतलब है कि निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए निदेशालय की ओर से शिक्षा विभाग को निजी स्कूलों का रिकॉर्ड जांचने के आदेश दिए गए गए थे। दो सप्ताह से विभागीय टीम निजी स्कूलों में दबिश दे रही थी। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीमों ने फीस फंड, तैनात स्टाफ की सैलरी, एनओसी और पीटीए कमेटी का गठन किया गया है या नहीं, ट्रांसपोर्ट सुविधा, किराया और शैक्षणिक टुअर के तहत निरीक्षण किया है। इसके अलावा स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की निशुल्क पढ़ाई का ब्योरा भी लिया है। इस रिपोर्ट को अब विभाग की ओर से सोमवार को निदेशालय भेजा गया है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने कहा कि 42 स्कूलों में किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट निदेशालय भेज दी गई है। कहा कि अब दस निजी स्कूल शेष हैं। आगामी दो-तीन दिन में निरीक्षण कर इन स्कूलों की रिपोर्ट भी भेज दी जाएगी।