{"_id":"5cb604c1bdec22140b20b3f8","slug":"91555432641-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को बीच रास्ते में उतारने पर एचआरटीसी चालक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं को बीच रास्ते में उतारने पर एचआरटीसी चालक को नोटिस जारी
विज्ञापन
चंबा। बैसाखी के मौके पर चांजू माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को बीच राह में बस से उतारने वाले चालक को एचआरटीसी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने जल्द इस संदर्भ में चालक से जवाब मांगा है। अगर चालक संतुष्टि भरा जवाब देने में असमर्थ रहता है, तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। मंगलवार को यह कार्रवाई क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा ने की। एचआरटीसी ने साफ किया कि चालक को इस रूट पर दोबारा नहीं भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि रविवार को चांजू मंदिर में बैसाखी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया था। इसके लिए श्रद्धालु बस में सवार होकर जा रहे थे। मगर चालक की मनमानी के चलते श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हुई। चालक ने बस को नकरोड़ में ही खड़ा कर दिया और खुद वहां से चला गया। श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत एसडीएम चुराह से की। जबकि एसडीएम चुराह की ओर से इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश आरएम चंबा को दिए।
एचआरटीसी के निरीक्षक ने भी चालक को बस आगे ले जाने के लिए कहा। मगर चालक ने विभागीय निरीक्षक के आदेशों की भी अवहेलना की और मनमानी पर उतारू रहा। गौरतलब है कि मंदिर के लिए हर साल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। लेकिन इस बार चालक की मनमानी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी पेश आई।
विज्ञापन
इनसेट
आरएम चंबा सुभाष ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर चालक संतुष्टि भरा जवाब नहीं देता है तो उसे बर्खास्त भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर अब चालक को दोबारा नहीं भेजा जाएगा।