{"_id":"5c9cfaf5bdec22141b2b5b9a","slug":"91553791733-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के श्वास में सात घंटे फंसी रहीं पांगी जा रही 32 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के श्वास में सात घंटे फंसी रहीं पांगी जा रही 32 यात्री
विज्ञापन
चंबा। चंबा से पांगी को रवाना हुई चार टैक्सियां जम्मू के इश्तियारी गांव में श्वास नामक स्थान पर सात घंटे फंसी रहीं। यहां अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। चार टैक्सियों में करीब 32 सवारियां बैठीं थी। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई भी वाहन नहीं आया। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। यात्रियों ने बताया कि वीरवार सुबह करीब दस बजे श्वास के पास भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जबकि शाम को पांच बजे बहाल हुआ। मार्ग बहाल होने के बाद चंबा से पांगी जाने वाली टैक्सियां आगे निकल पाईं।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को चार टैक्सियों में सवार होकर 32 यात्री चंबा से पांगी को निकले थे। यहां वह वाया साच पास मार्ग बंद होने की वजह से वाया जेएंडके होकर पांगी के लिए रवाना हुए। रात भर सफर करने के बाद वीरवार सुबह जब टैक्सियां श्वास के पास पहुंची, तो वहां पर अचानक भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग बाधित हो गया।
टैक्सी में सवार लोगों को गाड़ी के अंदर बैठक कर ही समय गुजारना पड़ा। गाड़ी के बाहर सड़क पर करीब दो फीट तक बर्फ पड़ी थी। इसकी वजह से सात घंटे उन्हें ठंड में ही बीताने पड़े। टैक्सियों में सवार यात्री राज कुमार, रोहित, देवेंद्र, मान सिंह, अजय, किशन चंद, मन्ना, नील चंद, होम देई और मुन्नी राणा ने बताया कि वे करीब सात घंटे के बाद मार्ग बहाल हुआ। इसके बाद वह पांगी के लिए रवाना हुए। मार्ग पर भारी बर्फबारी के बाद हो रहे भूस्खलन से सफर खतरनाक हो गया है।