{"_id":"5c8bae23bdec2214314963af","slug":"91552657955-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह परीक्षा केंद्रों में बिना सीसीटीवी चल रहीं बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह परीक्षा केंद्रों में बिना सीसीटीवी चल रहीं बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले के सोलह परीक्षा केंद्रों में बिना सीसीटीवी बोर्ड की परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
जबकि, पांच मार्च तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाने समय दिया गया था। सीसीटीवी लगाने का काम कर रही कंपनी बीस में से महज चार ही स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर पाई है। जबकि, निदेशालय की ओर से बीस स्कूलों में सीसीटीवी लगाने के लिए बजट जारी किया गया था। पांच मार्च तक कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, कंपनी निर्धारित तिथि के भीतर इन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं कर पाई। हैरानी की बात तो यह है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से इसके बारे में शिक्षा विभाग तक को सूचित नहीं किया गया।
जानकारी के मुताबिक वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड ने चुवाड़ी क्षेत्र में दबिश दी। टीम जब परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर रही थी तो यह भी सामने आया कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे ही नहीं हैं। बोर्ड टीम ने इसके बारे में उच्च शिक्षा विभाग को अवगत करवाया। साथ ही बोर्ड ने जिले में सीसीटीवी कैमरों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। इसमें पाया गया कि कंपनी को बीस स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया था। जबकि, मात्र चार ही स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और अन्य स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने इसकी स्टेटस रिपोर्ट निदेशालय सहित प्रशासन को भेज दी है।
गौरतलब है कि जिले में 181 परीक्षा केंद्र बोर्ड परीक्षाओं के लिए बने हैं। फरवरी तक 181 में से बीस ऐसे स्कूल थे जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। उच्च शिक्षा विभाग ने बजट की उपलब्धता के लिए निदेशालय को पत्र लिखा। इसके बाद निदेशालय ने इन बीस स्कूलों में सीसीटीवी लगाने के लिए कंपनी को आदेश दिए। साथ ही यह भी कहा कि पांच मार्च से पहले यह कार्य पूरा किया जाए लेकिन कंपनी पांच मार्च तक केवल बीस में से चार ही स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगा पाई। 16 स्कूलों में अभी भी परीक्षाएं बिना सीसीटीवी के आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पाल ने बताया कि कंपनी ने बीस स्कूलों में से चार में ही कैमरे स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में निदेशालय, शिक्षा बोर्ड और प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। कंपनी के खिलाफ निदेशालय की ओर से कार्रवाई की जाएगी।