फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बस किराये में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बस किराये में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बस किराये में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
बस किराये में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर जमकर की नारेबाजी, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
कहा, कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा सरकार में बढ़ी प्रदेश में महंगाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पेट्रोल, डीजल और बस किराये में हो रही लगातार महंगाई को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एडीसी चंबा हेमराज के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने पेट्रोल, डीजल और बस किराये में हुई बढ़ोतरी को कम करने की मांग रखी। ज्ञापन देने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी सचिव नीरज नैयर ने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार पेट्रोल, डीजल और बस किराये में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इसकी वजह से प्रदेश में महंगाई बढ़ गई है। बसों का किराया बढ़ने से आम लोगों को बस में सफर करने से दूर रखने का प्रयास सरकार ने किया है। कांग्रेस सरकार के समय में पेट्रोल की जो कीमत 70 रुपये थी। मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत 81 रुपये से अधिक पहुंच चुकी है। कांग्रेस के समय में डीजल 55 रुपये था। जोकि भाजपा के समय में 72 रुपये से पार हो चुकी है। रसोई गैस की कीमत 970 रुपये पहुंच चुकी है। कांग्रेस के समय में यह सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा शासन काल में महंगाई की मार से हरेक वर्ग त्रस्त है। भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजलों के दामों में बढ़ोतरी कर लोगों की परेशानियों को बढ़ाया। इसके बाद रही सही कसर भाजपा सरकार ने बस किराये में वृद्धि कर पूरी कर दी। बस किराये में की जाने वाली वृद्धि से मध्य और निम्न वर्ग को परेशानियां उठानी पड़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा द्वेष की भावना से काम कर लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ ही डाल रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के हितों को लेकर निर्णय लेने में नाकाम ही रही है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करतार ठाकुर, राज सिंह ठाकुर, पंडित लक्ष्मीधर शर्मा, कपिल भूषण, आरिफ मलिक और जगदीश हांडा समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed