फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   टैक्स जमा नहीं करने वाले ऑपरेटरों की बसें होंगी जब्त

टैक्स जमा नहीं करने वाले ऑपरेटरों की बसें होंगी जब्त

Wed, 13 Jun 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
टैक्स जमा नहीं करने वाले ऑपरेटरों की बसें होंगी जब्त
bus - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में 30 निजी बसों ने लंबे समय से एसआरटी और टोकन टैक्स जमा नहीं करवाया है। अगर ऑपरेटरों ने समय रहते टैक्स जमा नहीं करवाया तो उनकी बसों को विभाग जब्त कर लेगा। इसके लिए विभाग ने ऑपरेटरों को 15 दिन के समय दिया है। विभाग के अनुसार बस ऑपरेटर टैक्स के रूप में करीब पांच लाख रुपये पर कुंडली मार मारकर बैठे हैं। इसको देखते हुए टैक्स जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ विभाग शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई कर सकता है। इसके लिए बस ऑपरेटरों को परिवहन विभाग ने 15 दिनों का समय दिया है।

तय समय अवधि में जिन ऑपरेटरों ने बसों का लंबित टैक्स जमा नहीं करवाया तो उनकी बसों को विभाग जब्त कर लेगा। इसे टैक्स और जुर्माना अदा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए निजी बस ऑपरेटरों को 15 दिन के भीतर लंबित टैक्स अदा करना होगा। जिले के विभिन्न रूटों में 100 से अधिक निजी बसें दौड़ती हैं।
विज्ञापन


इसमें 30 बसें ऐसी हैं, जिनके मालिकों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं करवाया है। इसको लेकर परिवहन विभाग ने ऑपरेटरों को कई बार सूचित भी किया। मगर इसके बावजूद भी बस ऑपरेटरों ने टैक्स जमा करवाना जरूरी नहीं समझा। अब टैक्स नहीं देने वाले ऑपरेटरों को 15 दिनों का समय दिया गया है। इस अवधि में बस ऑपरेटरों अपना लंबित टैक्स जमा नहीं करवाते हैं, तो उनकी बसों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर जाने वाली बसों ने नहीं भरा टैक्स
चंबा से तीसा, सलूणी, भरमौर, साहो, राजनगर, भंजराडू़ व भलेई सहित अन्य क्षेत्रों में जाने वाली निजी बसों ने कई महीनों से एसआरटी और टोकन टैक्स जमा नहीं करवाया है। इसके चलते परिवहन विभाग ने ऑपरेटरों को चेतावनी दी है। बिना टैक्स से चलने वाली सभी बसें विभाग जब्त करेगा।


15 दिन के बाद शुरू होगी कार्रवाई : आरटीओ
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि जिले के 30 निजी बस ऑपरेटरों ने बसों का टैक्स जमा नहीं करवाया है। इसको लेकर ऑपरेटरों को 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसकी जिम्मेवारी ऑपरेटरों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed