फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हटली पंचायत में रास्ता निर्माण कार्य में भर दिया फर्जी मस्ट्रोल

हटली पंचायत में रास्ता निर्माण कार्य में भर दिया फर्जी मस्ट्रोल

Fri, 18 May 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
हटली पंचायत में रास्ता निर्माण कार्य में भर दिया फर्जी मस्ट्रोल
रास्ता निर्माण कार्य में फर्जी मस्टररोल भरने का आरोप
विज्ञापन

हटली पंचायत का मामला, आरटीआई से हुआ खुलासा
चुवाड़ी (चंबा)। विकास खंड भटियात की हटली पंचायत में प्रधान द्वारा फर्जी मस्टररोल भरने का मामला प्रकाश में आया है। यह खुलासा तीन युवकों ने आरटीआई के माध्यम से किया है। युवकों ने बताया कि 14वें वित्तायोग के तहत हटली के वार्ड नंबर तीन में रास्ता निर्माण कार्य पंचायत ने करवाया था लेकिन इस कार्य की मजदूरी उन्हें नहीं मिली। यह कार्य मई 2017 में तुरकड़ा पंचायत के रहने वाली तीन युवकों ने किया था। तुरकड़ा पंचायत के गांव सोलता निवासी किशोरी लाल, सुशील और सुनील ने पंचायत में कार्य किया था। इस कार्य में 19 दिन तीनों युवक जुटे रहे। इस कार्य का ठेका तीनों ने 25 हजार रुपये में किया था लेकिन पंचायत की ओर से महज 11 हजार रुपये की राशि ही तीनों के खाते में डाली गई। पंचायत की ओर से काम तो पूरा करवाया गया लेकिन पैसों की अदायगी नहीं की गई। इस मामले को लेकर युवकों ने श्रम न्यायालय में केस दर्ज करवाया लेकिन वहां पर भी प्रधान ने मस्टररोल दिखाकर मजदूरी नहीं दी। इसके बाद तीनों युवकों ने आरटीआई से सूचना मांगी। जिसमें खुलासा हुआ कि पंचायत प्रधान की ओर से फर्जी लोगों के नाम मस्टररोल में भरे गए।

इस मामले को लेकर जब स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये लोग श्रम न्यायालय में गए थे, वहां भुगतान कर दिया गया था। बीडीओ भटियात अरविंद गुलेरिया का कहना है कि 14वें वित्तायोग का पैसा सीधा पंचायतों के खाते में आता है। इसमें विकास खंड कार्यालय का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। उन्होंने कहा कि तीन युवक शिकायत करें तो इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed