{"_id":"5af089764f1c1b84098b8bf3","slug":"91525713270-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की चेतावनी के बाद प्रशासन सचेत, जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की चेतावनी के बाद प्रशासन सचेत, जारी किया अलर्ट
Updated Mon, 07 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मौसम विभाग की खराब मौसम को लेकर दी गई चेतावनी को लेकर एसडीएम चुराह ने उपमंडल के सभी विभागीय अधिकारियों को सचेत कर दिया है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को चिट्ठी भेज कर सूचित किया है। मौसम विभाग अनुसार दो दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान भारी बारिश के साथ-साथ तेज तूफान और आंधी चल सकती है। इससे कोई नुकसान न हो इसके लिए सभी विभाग पहले से मुस्तैद रहें।
उपमंडलाधिकारी हेम चंद वर्मा ने उपमंडल के लोगों को सचेत किया है कि वह अगले तीन दिन तक बगैर किसी जरूरी काम के अपने घरों से बाहर न निकले और सुरक्षित स्थानों पर रहे। विशेषकर मवेशियों को लेकर धारों में गए गद्दी और गुज्जर समुदाय के लोगों से अपील की कि वह मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर रखते हुए अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें और खुद भी सुरक्षित स्थान में पनाह लें। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हो सके। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
ऐसे में सुरक्षा का ध्यान रखना लाजिमी है। उन्होंने तीसा उपमंडल के वन मंडलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता, तीसा थाना प्रभारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी ओर होम गार्ड कमांडेंट को मौसम विभाग की चेतावनी से अवगत करवा दिया है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें। ताकि खराब मौसम में लोग घरों से बाहर न जाएं।
विज्ञापन